ग्रामीणों के साथ मिलकर पुलिस ने अवैध शराब पकड़ी
ऋषिकेश। गुमानीवाला ग्राम पंचायत क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ ग्रामीणों ने अभियान जारी है। एक घर में दबिश देकर ग्रामीणों ने करीब 10 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद की है। ग्राम पंचायत गुमानीवाला की आम बैठक में ग्राम प्रधान दीपिका व्यास ने क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री पर प्रतिबंध की घोषणा की थी। पंचायत सदस्य राजेश व्यास ने शराब बेचने वालों पर दस हजार रुपए जुर्माना लगाने का प्रस्ताव रखा था। जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया था। 


स्थानीय ग्रामीण आसपास क्षेत्र में कच्ची शराब के खिलाफ अभियान जारी रखे हैं। पंचायत सदस्य राजेश व्यास ने बताया कि सूचना मिली की ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 15 में रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर ग्रामीणों का दल इस घर में पहुंचा। घर के भीतर रॉयल स्टैग की 10 पेटी बरामद की गई। इसके बाद ग्राम प्रधान की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने शराब जब्त की। अभियान में पंचायत सदस्य राजेश व्यास, जुगल छेत्री,रीना रांगड़, पूजा थापा, रंजीत थापा, धर्म सिंह क्षेत्री, अरुण बिष्ट, धीरज रांगड़, संजू पैन्यूली, देवेंद्र बेलवाल, राजेंद्र गैरोला, पिंकी गुसाईं सरोज देवी, सुकरी देवी, सुलोचना, सोनी, कमला देवी, संतोषी आदि शामिल रहे।